BREAKING NEWS

logo

डीसी सौरभ भुवानियां की अध्यक्षता में लगा जनता दरबार.


■ 'ऑन द स्पॉट' हुआ कई समस्याओं का निपटारा, अंचल के कामों में देरी पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश.

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : जिलेवासियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

इन मुद्दों पर जनता दरबार में हुई सुनवाई:-

- भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान
- झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना
- वृद्धा पेंशन और आवास
- राशन कार्ड में नाम जोड़ना
- राजस्व से जुड़े मामले

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पेंशन और मईंया सम्मान योजना से जुड़ी कई शिकायतों का 'ऑन द स्पॉट' निराकरण कराया। शेष मामलों की जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में डीसी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश:- 

1. अंचल से जुड़े काम समय पर हों: उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अंचल से जुड़े कार्यों का निपटारा तय समय-सीमा में किया जाए। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
2. सामान्य शाखा में पारदर्शिता: सामान्य शाखा के सभी सरकारी कार्यों और जनआवेदनों को समय पर निष्पादित करने का निर्देश। लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी।
3. प्रतिवेदन एक सप्ताह में: सभी शिकायतों पर भौतिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को भेजने का आदेश।
4. प्रखंड स्तर पर जनता दरबार: सभी बीडीओ और सीओ को निर्देश कि प्रत्येक बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाकर अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान करें।

स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त एएनएम के जीपीएफ में राशि जमा न होने के मामले में उपायुक्त ने कार्यरत लिपिक शुभम कुमार के संबंध में सिविल सर्जन को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और गतिशीलता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन को प्रशासनिक असुविधाओं से राहत दिलाना है।