BREAKING NEWS

logo

देवघर के हाथी पहाड़ में 90 साल से हो रही आषाढ़ी दुर्गा पूजा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु


■ फूल-गजरा समाज, तांत्रिक विधि से करता आ रहा है आयोजन : आचार्य मनोज महाराज

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : धर्म और आस्था की नगरी देवघर में जहां एक ओर श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा की आषाढ़ी पूजा भी श्रद्धा के साथ शुरू हो गई है।

हाथी पहाड़ स्थित महादेवा तरी में फूल-गजरा समाज द्वारा आषाढ़ी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समाज द्वारा यह पूजा पिछले 90 वर्षों से तांत्रिक विधिक्षसे की जा रही है।

पूजा का शुभारंभ होने के साथ ही पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं।

पूजा के मुख्य पुजारी आचार्य मनोज महाराज और आचार्य रितेश पंडित के नेतृत्व में पूजा संपन्न हो रही है। पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य रब्बू, लड्डू नरौने, विष्णुकांत नरौने, रब्बू खवाड़े, कुलदीप पंडित, सन्नी जजवाड़े, राजा मिश्रा, बाबा मठपति, मिठ्ठू पुरोहितवार, निलेश मिश्रा, हलचल झा, दिलीप द्वारी, गोविंद द्वारी सहित अन्य सदस्य तन-मन-धन से लगे हुए हैं।

श्रावण माह की कांवर यात्रा और मेला शुरू होने से एक सप्ताह पहले ही मां की आराधना से देवघर का वातावरण भक्ति से सराबोर हो उठा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि आषाढ़ी दुर्गा पूजा से मेला की सफलता और सुरक्षा एवं जनकल्याण हेतु कामना की जाती है।