BREAKING NEWS

logo

सारठ में दिव्यांग बच्चों के बीच उपकरण वितरित.


• एलमिको कंपनी के प्रतिनिधि मो. गुलाम ने विभिन्न स्कूलों के सूचीबद्ध दिव्यांग बच्चों को जरूरी सहायक उपकरण दिया.

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 


सारठ (देवघर) : समावेशी शिक्षा के तहत बुधवार को यूएमएस गोपीबांध परिसर में शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। 

शिविर का शुभारंभ बीपीओ उदय शंकर राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद रिसोर्स शिक्षक भागीरथ राय, रुबी मंडल एवं सामग्री उपलब्ध कराने वाले एलमिको कंपनी के प्रतिनिधि मो. गुलाम द्वारा विभिन्न स्कूलों के सूचीबद्ध दिव्यांग बच्चों को जरूरी सहायक उपकरण दिया गया। बीपीओ ने कहा कि समावेशी शिक्षा के अंतर्गत  चिन्हित दिव्यांग बच्चों को भी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। वहीं चलने फिरने में असमर्थ बच्चों को ट्रायसिकल, नेत्रविहीन बच्चों को ब्रेल लिपि व आवश्यकतानुसार चश्मा आदि भी दिया जाता है। बताया कि दिव्यांगता के अनुसार विभिन्न बच्चों को तरह-तरह के उपकरणों का वितरण किया गया। ताकि  सामग्री के अभाव में उन्हें जीवन जीने व पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न नहीं हो और अपनी क्षमतानुसार जीवन मे आगे बढ़ सके। शिविर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के चिन्हित 22 बच्चों के अलावा कुछ अन्य बच्चों के बीच भी व्हील चेयर, सीपी चेयर, हियरिंग एड, ब्रेल कीट के अलावा टीएलएम का वितरण किया गया और मौके पर मौजूद संबंधित बच्चों के अभिभावकों को कंपनी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विभिन्न तरह के उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। इस दौरान सीआरपी राजेश मिश्रा, शिक्षक आलोक कुमार, प्रकाश कापड़ी, सुनील यादव, मदन पंडित, मनिष परासर समेत अन्य शिक्षक व बच्चे व बच्चों के अभिभावकगण मौजूद थे।