BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

युवा दिवस पर देवघर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त एकत्र


• इनर व्हील क्लब और ड्रॉप ऑफ ब्लड फैमिली की संयुक्त पहल

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को "इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर" और ‘ड्रॉप ऑफ ब्लड फैमिली’ के संयुक्त सहयोग से बुधवार को स्थानीय रक्त अधिकोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का संचालन क्लब की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर के दौरान कुल 41 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान के माध्यम से समाज में जीवन बचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में इनर व्हील क्लब की ओर से सिविल सर्जन एस.पी. मिश्रा को सम्मानित किया गया। 
इसके बाद ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विधु विनोद और सिविल सर्जन ने क्लब के इस मानवीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब की सदस्याओं का सेवा-भाव और समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है।

शिविर में क्लब की सक्रिय सदस्याओं अर्चना सिन्हा और प्रीति अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की पूरी कार्यकारिणी की भूमिका रही। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट कंचन मूर्ति, आईएसओ अर्चना सिन्हा, आईपीपी ज्ञानी मिश्रा, सेक्रेटरी अर्पणा सिन्हा, ट्रेजर चंद्रप्रभा, एडिटर सुषमा रानी, एग्जीक्यूटिव मेंबर नमिता भगत और सदस्या निशा जायसवाल, समीर मिश्रा, राहुल कुमार सिंह, नीरज कुमार चौबे, आकाश कुमार राउत, दिलीप ठाकुर, रवि झा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

समापन पर क्लब की एडिटर सुषमा रानी ने बताया कि "इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर" समय-समय पर रक्तदान, स्वास्थ्य जांच और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। आगे भी क्लब सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्यों को इसी तरह जारी रखेगा।