BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डीसी-एसपी ने केकेन स्टेडियम में किया 15 अगस्त परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास,


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को के.के.एन. स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। परेड का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से किया।

पूर्वाभ्यास में जैप-5 के जवान, महिला-पुरुष पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी के जवान और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में सभी टुकड़ियों ने नियमानुसार मार्च पास्ट और परेड का अभ्यास किया।

मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने परेड में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा, चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ 15 अगस्त को कार्यक्रम को भव्य बनाएं। अपना शत-प्रतिशत योगदान दें।

उन्होंने जानकारी दी कि जिला स्तरीय ध्वजारोहण के मुख्य समारोह के साथ ही शाम को शिवलोक परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसमें झारखंड की कला-संस्कृति, इतिहास और देश की गौरवगाथा को प्रस्तुत किया जाएगा।

पूर्वाभ्यास के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सार्जेंट मेजर सहित अन्य अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।