BREAKING NEWS

logo

देवघर : राजकीय मध्य विद्यालय चंदना मामला, कोर्ट ने मांगी कार्यालयी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 22 जुलाई को.


■ "विद्यालय सील" के बाद झारखंड सरकार बनाम झारी सिंह व अन्य केस मे 10 जुलाई को हुई सुनवाई.

अमित कुमार 
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 


देवघर : जिले के सोनारायठाढ़ी प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, चंदना से जुड़े जमीन विवाद मामले में शुक्रवार 10.07.2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में सुनवाई हुई।

इस संबंध में लोक अभियोजक *धनंजय मंडल* ने बताया कि,‌ Civil Misc. App - 0000016/2026, *झारखंड सरकार द्वारा देवघर डीसी बनाम झारी सिंह व अन्य* के मामले की आज सुनवाई हुई।  
न्यायालय ने कार्यालय से रिपोर्ट तलब की है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 22.07.2026 की तारीख तय की गई है। अगले चरण में केस के एडमिशन को लेकर सुनवाई होगी।

ज्ञात हो कि, *राजकीय मध्य विद्यालय, चंदना* को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। स्कूल को न्यायालय के आदेश पर रविवार, 05 जुलाई को "सील" कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बंद होने से क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

अब कोर्ट के अगले आदेश और कार्यालयी रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि विद्यालय कब तक खुल सकेगा।