देवघर : एसपी प्रवीण पुष्कर ने दुम्मा, कांवरिया मार्ग, शिवगंगा और बाबा मंदिर के आसपास क्षेत्रों का किया निरीक्षण.
देवघर : श्रावणी मेला-2026 की तैयारियां तेज.
एसपी प्रवीण पुष्कर ने कांवरिया मार्ग, शिवगंगा और बाबा मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण
■ दुम्मा से शिवगंगा तक अस्थायी PO, POP का निरीक्षण, 25 जुलाई के बाद फोर्स का डिप्लॉयमेंट शुरू.
अमित कुमार
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक *प्रवीण पुष्कर* ने मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार, 09 जुलाई को देर शाम दुम्मा, कांवरिया मार्ग, शिवगंगा और बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी *'प्रवीण पुष्कर'* ने बताया कि मेले के दौरान भारी मात्रा में फोर्स का डिप्लॉयमेंट किया जाता है और कई जगहों पर अस्थायी PO और POP बनाए जाते हैं। इसी को लेकर दुम्मा से लेकर शिवगंगा तक सभी अस्थायी PO और OP का निरीक्षण किया गया।
एसपी ने कहा कि शिवगंगा क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम* किए जाएंगे। यहां वॉच टावर का निर्माण कराया जाएगा और सिविल ड्रेस में पुलिस दस्ता तैनात रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।
उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय से फोर्स उपलब्ध हो गए हैं। 25 जुलाई के बाद मेले के लिए फोर्स का डिप्लॉयमेंट शुरू कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेला में आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

.jpg)



