BREAKING NEWS

logo

देवघर : सोनारायठाढ़ी में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, 55 अभ्यर्थी हुए सफल.


देवघर : सोनारायठाढ़ी में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, 55 अभ्यर्थी हुए सफल.

■ 120 में से 55 को मिला लर्निंग लाइसेंस, बीडीओ ने बांटे लाइसेंस. 


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सोनारायठाढ़ी (देवघर) : जिला परिवहन पदाधिकारी, देवघर के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर, सोनारायठाढ़ी में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन के साथ ड्राइविंग टेस्ट भी दिया। 
कैंप के सफल संचालन में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी के साथ परिवहन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

आयोजित ड्राइविंग टेस्ट में कुल 120 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 55 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। 
सफल अभ्यर्थियों को बीडीओ नीलम कुमारी ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया।
वहीं 45 अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट में अनुत्तीर्ण रहे। 20 आवेदकों के आवेदन आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण लंबित रखे गए।

अधिकारियों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। जिनके दस्तावेज अधूरे थे उन्हें कागजात पूर्ण कर दोबारा आवेदन करने और असफल अभ्यर्थियों को अगली बार बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा देने की सलाह दी गई।