BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पालोजोरी के दो स्कूलों में प्रबंधन समिति अध्यक्ष का चुनाव रद्द, नए सिरे से होगा चुनाव


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पालोजोरी (देवघर) : प्रखंड के मध्य विद्यालय पालोजोरी (बालक) और उत्क्रमित मध्य विद्यालय फाड़ासिमल में विद्यालय प्रबंधन समिति (एस.एम.सी) के अध्यक्ष का चुनाव फिर से होगा। 

इस संबंध में बीईईओ अमिताभ झा ने आदेश जारी कर दिया है।

ज्ञात हो कि दोनों विद्यालयों में 28 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया था और उसी दिन नए अध्यक्ष का भी चुनाव करा दिया गया था। लेकिन चुनाव में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पोषक क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने डीएसई, बीडीओ पालोजोरी और बीईईओ को आवेदन देकर शिकायत की थी।

ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग की नई गाइडलाइन में स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति या उसके परिवार का सदस्य लगातार अध्यक्ष नहीं बन सकता। इसके बावजूद -

1.  उत्क्रमित मध्य विद्यालय फाड़ासिमल में नियमों को दरकिनार कर लगातार तीसरी बार *प्रसन्नजीत दास* को अध्यक्ष चुन लिया गया।
2.  मध्य विद्यालय पालोजोरी बालक में तत्कालीन अध्यक्ष वीरू कापरी की पत्नी *रंजू देवी* को अध्यक्ष बना दिया गया, जो नियमानुकूल नहीं है।

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने दोनों स्कूलों में अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द करते हुए निर्देश दिया है कि पूर्व में चयनित समिति सदस्यों के बीच से ही नियमानुसार नए सिरे से अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए। बीईईओ ने संबंधित स्कूलों के संयोजक और सीआरपी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।