सारठ के सभी सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों व राजनीतिक दफ्तरों में हुआ ध्वजारोहण
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
सारठ (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जारी गाइड लाइन के मुताबिक ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया गया। वहीं ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्र गान जन गण मन गाकर तिरंगे को सलामी दी गई और भारत माता की जय तथा देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले महापुरुषों के अमर रहने के नारे लगाए गए। सारठ प्रखंड कार्यालय में बीडीओ चंदन कुमार सिंह, थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ मोहम्मद मुजीबुर रहमान, सारठ चौक स्थित पार्टी कार्यालय, को-ऑपरेटिव बैंक, बामनगामा पल्स टू हाई स्कूल समेत अन्य जगहों पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, सारठ स्थित जेएमएम कार्यालय में पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता, भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह, सारठ सीएचसी में सीएचसी प्रभारी डॉ. गुड़ाकेश चौधरी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन करुणा राय ने तिरंगा झंडा फहराया। वहीं विभिन्न स्कूलों में प्रधानाध्यापक, पंचायत सचिवालयों में पंचायत के मुखिया, विभिन्न बैंकों में शाखा प्रबंधक आदि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वनि विस्तारक के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में आजादी के गीतों से क्षेत्र गुलजार होता रहा। वहीं ध्वजारोहण समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में बच्चे, जवान, बुजुर्ग आदि ने भी भाग लिया। आयोजकों द्वारा सबों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर प्रमुख गौतम कुमार रवानी, उप प्रमुख अनीता देवी, सीओ कृष्णचंद्र सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, झामुमो नेता इश्तियाक मिर्जा, शालिग्राम मंडल, बिक्रम सिंह, झामुमो के युवा नेता प्रशांत शेखर, कांग्रेस नेता प्रदीप नटराज, सुनील यादव, सुभाष मंडल भाजपा नेता संतोष तिवारी, कंचन तिवारी, राजद नेता विजय यादव, मनोज भोक्ता, रामदेव साह समेत दर्जनों अन्य मौजूद थे।






