BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर के पूर्व विधायक कामेश्वर दास का निधन, लंबे समय से थे बीमार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : देवघर के पूर्व विधायक कामेश्वर दास का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर है।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कामेश्वर दास देवघर की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने विधायक के रूप में क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण वे आम लोगों के बीच लोकप्रिय थे।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आमजनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कामेश्वर दास के जाने से देवघर ने एक जनसेवक खो दिया है।

अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2005 में देवघर से जद (यू) उम्मीदवार कामेश्वर दास ने वर्तमान विधायक सुरेश पासवान (राजद) को शिकस्त दी थी।