मधुपुर में ग्रीन लिगेसी अभियान, रेलकर्मियों को बांटे गए 200 फलदार पौधे
मधुपुर में ग्रीन लिगेसी अभियान, रेलकर्मियों को बांटे गए 200 फलदार पौधे
■ डीआरएम के निर्देश पर रेल परिसर को हराभरा बनाने की पहल
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : पर्यावरण संरक्षण और रेलवे परिसरों को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से आसनसोल डीआरएम संग्रह मौर्या के निर्देश पर चलाए जा रहे ग्रीन लिगेसी अभियान के तहत मंगलवार को मधुपुर में रेलकर्मियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।
स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर कुमार अभिमन्यु और टेक्नीशियन कुलदीप राउत ने विभिन्न विभागों में कार्यरत रेलकर्मियों के बीच आम की विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पौधे वितरित किए।
इस अवसर पर कुमार अभिमन्यु ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। रेलवे परिसर, रेल कॉलोनी, कार्यालय, अस्पताल सहित अन्य स्थानों को हराभरा बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि डीआरएम के विशेष निर्देश पर अभियान को गति दी गई है और आने वाले दिनों में भी रेलकर्मियों के बीच पौधों का वितरण जारी रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे और उन्होंने पौधे लेकर अपने आवास और कार्यस्थल पर लगाने का संकल्प लिया।





