BREAKING NEWS

logo

मधुपुर में एचडीएफसी बैंक के गोल्ड लोन ग्राहकों का मुआवजा को लेकर प्रदर्शन.


मधुपुर में HDFC बैंक के गोल्ड लोन ग्राहकों का मुआवजा को लेकर प्रदर्शन. 


अजीत आनंद 

मधुपुर (देवघर) : शहर के राजबाड़ी स्थित HDFC बैंक में पिछले साल हुए डकैती के बाद अब मुआवजे को लेकर गोल्ड लोन ग्राहकों और बैंक प्रबंधन के बीच विवाद गहरा गया है। डकैती के दौरान करीब दो करोड़ रुपये नकद के साथ गोल्ड लोन में गिरवी रखे ग्राहकों का कई करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूट लिया गया था। प्रदर्शन कर रहे ग्राहकों का कहना है कि घटना के बाद बैंक प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि सोने का भुगतान उसकी देय तिथि पर प्रचलित बाजार मूल्य के अनुसार किया जाएगा। लेकिन अब बैंक लोन लेने की तिथि के मूल्य के आधार पर भुगतान करने की बात कह रहा है, जिसका ग्राहक विरोध कर रहे हैं। ग्राहकों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा देने की मांग की। वहीं बैंक प्रबंधन का कहना है कि भुगतान ग्राहकों के साथ हुए एग्रीमेंट की शर्तों के अनुरूप ही किया जाएगा। मामले को लेकर ग्राहकों में नाराजगी बनी हुई है।