BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शिवगंगा में लेजर शो से जीवंत हुआ बाबाधाम का इतिहास, श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना वाटर प्रोजेक्टर


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 इस बार कई मायनों में खास है। आधुनिक तकनीक के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और भक्तिमय मनोरंजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवगंगा सरोवर और जलसार पार्क तालाब में वाटर प्रोजेक्टर के माध्यम से भव्य "लेजर शो" का आयोजन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

संध्या बेला में आयोजित इस अलौकिक लेजर शो में बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़े इतिहास, शिवलिंग की स्थापना और देवघर की पौराणिक कथा को बेहद आकर्षक तरीके से दर्शाया जा रहा है। पानी की सतह पर पड़ते रंग-बिरंगे प्रकाश और ध्वनि के साथ इतिहास जीवंत हो उठता है।

आयोजकों का उद्देश्य है कि देश-विदेश से आए देवतुल्य श्रद्धालुओं को न सिर्फ दर्शन का लाभ मिले, बल्कि उन्हें बाबा धाम से जुड़ी मान्यताओं और इतिहास की बेहतर अनुभूति भी हो सके।

मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ इस "लेजर शो" का आयोजन किया जा रहा है। शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवगंगा सरोवर और जालसार पार्क में जुट रहे हैं और इस आधुनिक तकनीक से सजे शो का आनंद ले रहे हैं।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजन से श्रावणी मेले को एक नई पहचान मिलेगी और श्रद्धालुओं को देवघर में आध्यात्मिकता के साथ आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा।