BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पूजा-अर्चना के साथ संपन्न


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: प्रखंड व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। महादानी मंदिर परिसर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर को विद्युत सज्जा व फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। जहां भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। संध्या सात बजे से राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में कृष्ण जन्मोत्सव का पूजन पुजारी अशोक पंडा ने विधिवत व्रतियों को सामूहिक रूप से कराया। मध्य रात्रि श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर महाआरती की गई। मंदिर निर्माण करने वाले भवानी बड़ाईक के वंशज मुख्य यजमान के रूप में राम बड़ाईक, उनके परिवार के सदस्य व ग्रामीण भक्तगण मौजूद थे। मध्य रात्रि बाल स्वरूप श्री कृष्ण को पालने में झुलाया गया। महादानी मंदिर प्रांगण में बालाजी ग्रुप के द्वारा मटका फोड़, फैंसी ड्रेस सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जहां विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महादानी सेवा सत्संग समिति द्वारा भजन-कीर्तन व प्रसाद का वितरण किया गया।