मधुपुर में मारवाड़ी महिला समिति ने श्रावणी मेला- 2026 की तैयारी को लेकर की बैठक.
मधुपुर में मारवाड़ी महिला समिति ने श्रावणी मेला- 2026 की तैयारी को लेकर की बैठक.
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : मारवाड़ी महिला समिति, मधुपुर के तत्वाधान में श्रावणी मेला- 2026 को लेकर समिति की एक बैठक आयोजित की गई. मधुपुर शाखा द्वारा आयोजित सावन मेला 2026 का आयोजन 17 से 18 जुलाई को किये जाने का निर्णय लिया गया. उक्त बात की जानकारी शाखा के अध्यक्ष शालिनी गुटगुटिया ने दी. उन्होंने बताया यह आयोजन शहर के कुंडू बांग्ला रोड स्थित अग्रसेन भवन में दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होगी. कहा कि इस बार के मेला में कई तरह के सामानों का स्टॉल लगाया जाएगा. मुख्य रूप से इस मेले में
मुजफ्फरपुर, देवघर, गिरिडीह और आसपास के लगने वाली स्टोन आकर्षण का केंद्र होंगे.
अध्यक्ष ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने बताया कि समिति दो दशकों से अधिक समय से इन तरह का आयोजन करते आ रही है. इस मेले में बाहर से भी महिलाएं स्टॉल लगाने आती है. भव्य सावन मेला में दर्जनों स्टॉल लगाया जायेगा. मेला में राखी, साड़ी, कुर्ती, बेडशीट,ज्वेलरी आदि खरीदने के साथ चाट, ढोकला सहित विभिन्न गेमों का आयोजन होगा.





