BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला के 14वें दिन में 28 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण.


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर गुरुवार को आर.एल. सर्राफ स्थित अस्थाई मीडिया सेंटर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

उपायुक्त ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही मेला का सफल संचालन संभव हो पा रहा है। हमारी जिम्मेदारी है कि बाबा नगरी आने वाले हर श्रद्धालु अच्छी अनुभूति लेकर जाएं।

14 दिन का आंकड़ा  
- 28,33,634 श्रद्धालुओं ने 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाया। इसमें 92,134 श्रद्धालु शीघ्रदर्शनम् कूपन से शामिल हैं।  
- इसी अवधि में बाबा मंदिर की कुल आय 3 करोड़ 54 लाख 59 हजार 11 रुपये रही। इसमें शीघ्रदर्शनम् से 2 करोड़ 91 लाख 19 हजार 680 रुपये यानी 60% आय हुई।

उपायुक्त ने बताया कि मेला क्षेत्र में 597 मजिस्ट्रेट, 6763 पुलिस बल, 4 एसपी, 3 CRPF कंपनी, NDRF-SDRF की 2-2 टीमें तैनात हैं। निगरानी के लिए 925 CCTV, 225 AI कैमरा और 5 ड्रोन लगाए गए हैं।  
QR कोड शिकायत प्रणाली से अब तक 65 शिकायतों का निपटारा किया गया।

स्वास्थ्य और सुविधाएं 
- 111 डॉक्टर और 470 पैरामेडिकल स्टाफ मेला में हैं। 16 सामान्य + 24 "108" एंबुलेंस और 6 जीप उपलब्ध हैं। अब तक 33,224 मरीजों का इलाज हुआ।  
- स्वास्थ्य विभाग के 35 अस्थाई स्वास्थ्य केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक 98,436 श्रद्धालुओं का इलाज किया गया।  
- आवासन के लिए 
- 3 टेंट सिटी - कोठिया में 2000-2000 बेड, बाघमारा में 750 बेड और आध्यात्मिक भवन में 700 बेड की व्यवस्था।  
- पेयजल विभाग ने 48 स्नानागार, 323 शौचालय, 76 चापाकल और 9 प्याऊ लगाए।

अन्य आंकड़े
- सूचना केंद्रों में 49,257 खोये-पाये दर्ज, 34,561 को परिजनों से मिलाया गया।  
- परिवहन विभाग को 38.37 लाख और वाणिज्य कर से 203.71 लाख की वसूली।  
- नगर निगम को 1.06 करोड़ का राजस्व। विद्युत विभाग को अस्थाई कनेक्शन से 55.29 लाख।  
- शिवगंगा में लेजर शो, VR और 31 जगहों पर LED स्क्रीन के जरिए पौराणिक कथा दिखाई जा रही है। रोजाना 15-17 हजार लोग शिवलोक परिसर पहुंच रहे।

एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सुरक्षा के लिए 21 अस्थाई OP, 13 ट्रैफिक OP, ATS, RAF, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, QRT तैनात हैं। 52 DSP, 92 इंस्पेक्टर, 758 SI और 1110 सशस्त्र जवान ड्यूटी कर रहे हैं।
इस सप्ताह मंदिर से कुछ मोबाइल बरामद और पॉकेटमार गिरफ्तार किए गए।

उपायुक्त ने कहा कि श्रावण के बचे 02 सोमवारी में और भीड़ की संभावना है। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करेगा ताकि मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

प्रेसवार्ता में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, डीपीआरओ राहुल भारती, एपीआरओ रोहित विद्यार्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।