BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पुलिस अस्थाई चेकपोस्ट में रोशनी-पंखा नहीं; ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हो रही है काफी परेशानी.


पुलिस अस्थाई चेकपोस्ट में रोशनी-पंखा नहीं; ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हो रही है काफी परेशानी.

• रात में निकलते विषैले हैैैं जीव-जंतु 


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए गए पुलिस के अस्थाई टेंट चेकपोस्टों की स्थिति बदहाल है। व्यवस्था के नाम पर महज खानापूर्ति कर दी गई है।

ताजा मामला झारखंड-बिहार बाॅर्डर पर  स्थित कनभिठिया मोड़, पुलिस बैरिकेड के पास बने चेकपोस्ट का है। शुक्रवार, 21 अगस्त की रात 02:12 बजे ली गई तस्वीर में साफ दिख रहा है कि चेकपोस्ट पर बने अस्थायी टेंट में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। टेंट के अंदर लगा पंखा भी खराब पड़ा है। एक-दो लाइट के सहारे पूरी रात ड्यूटी करना पुलिसकर्मियों के लिए चुनौती बना हुआ है।

स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों ने बताया ने कि रात में टेंट के अंदर विषैले जीव-जंतु भी निकलते रहते हैं। जिससे वहां तैनात जवानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

घास-फूस और गंदगी के बीच बने इस टेंट में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को बराबर सांप-बिच्छू का खतरा हमेशा बना रहता है।

एक तरफ जिला प्रशासन श्रावणी मेले में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड - बिहार सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों को ही बुनियादी सुविधा नहीं दी जा रही है। न पीने के पानी की व्यवस्था, न बैठने की ठीक व्यवस्था। ऐसे में पुलिसकर्मी कैसे मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर पाएंगे, यह बड़ा सवाल है।