BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला के 22वें दिन सुबह 4:08 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ का दरबार, बोल-बम से गूंजा देवघर


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 22वें दिन गुरुवार की अहले सुबह बाबा नगरी आस्था के रंग में रंग गई। 
प्रातः 04:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कांवरियों का जलार्पण शुरू हो गया।

सुल्तानगंज से 105 किमी पैदल चलकर उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों की लंबी कतारें पूरी रूट लाइन में लग गईं। बोल-बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा शिवलोक गुंजायमान हो गया। कांवरिया पथ पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के बीच सभी कांवरिए पूरी तरह अनुशासित और कतारबद्ध नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु बीएड कॉलेज कतार से बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर गति से मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों की सुरक्षा, सुलभ जलार्पण और भीड़ प्रबंधन के लिए हर बिंदु पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।