रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : स्वतंत्रता दिवस-2026 के मौके पर शिवलोक परिसर में होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए गुरुवार को सूचना भवन सभागार में ऑडिशन के बाद अंतिम चयन कर लिया गया।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 की शाम 6 बजे से शिवलोक परिसर में होगा।
05 सदस्यों की चयन समिति ने ऑडिशन के आधार पर कुल 14 टीमों का चयन किया है:-
1. हैपी फीट
2. देवसंघ नेशनल स्कूल
3. शारदा बालिका विद्यालय
4. देवघर सेंट्रल स्कूल
5. गीता देवी डी.ए.वी. कास्टर टाउन
6. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवीपुर
7. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सारवां
8. गीता देवी डी.ए.वी. भंडारकोला
9. डिवाइन पब्लिक स्कूल
10. आर. मित्रा सीएमएसओई
11. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल
12. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर
13. अन्या भारद्वाज - एकल प्रस्तुति
ऑडिशन के दौरान सभी स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक और भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। समिति ने प्रदर्शन, प्रस्तुति और समन्वय के आधार पर टीमों का चयन किया।
चयनित सभी टीमों की आधिकारिक सूची 14 अगस्त 2026 को जिला शिक्षा कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना और जिले की सांस्कृतिक विरासत को मंच देना है।







