BREAKING NEWS

logo

देवघर में 02 अगस्त से लगेगा प्रजापति नि:शुल्क कावरिया सेवा शिविर.


देवघर : 02 अगस्त से लगेगा प्रजापति नि:शुल्क कावरिया सेवा शिविर. 

■ पूरे सावन माह तक भोजन, पानी, दवा और ठहरने की निशुल्क सुविधा.


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो


देवघर : श्रावणी मेला-2026 में आने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिए प्रजापति निशुल्क कावरिया सेवा शिविर का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। यह शिविर का लगातार 12वां वर्ष है।

ज्ञात हो कि इस वर्ष शिविर का उद्घाटन रविवार, 02 अगस्त को देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग, कावरिया पथ पर भूत बंगला के निकट, न्यू रेलवे स्टेशन के पास, नहर पुल में दोपहर 03 बजे किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर पूरे सावन माह यानी एक महीने तक लगातार चलेगा। कावरिया भक्तों के लिए यहां निशुल्क सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

सेवा शिविर मिलेंगी ये सुविधाएं:-

- नीबू पानी, शर्बत, मिनरल वाटर, फल जूस.


- भोजन और ठहरने की व्यवस्था.


- दवाइयों की सुविधा.

इस सेवा शिविर का आयोजन प्रजापति भवन निर्माण समिति, देवघर द्वारा किया जा रहा है। इसमें सम्पूर्ण भारत के प्रजापति समाज व अन्य सहयोगकर्ताओं का सहयोग प्राप्त है।

समिति द्वारा कांवरिया बुंधुओ को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर व अपने पदाधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर भी जारी किया है।
अध्यक्ष: रामशंकर पंडित, मोबाइल- 9006969090,
टीम लीडर: मृत्युंजय कुमार पंडित "महा मृत्युंजय",

हेल्पलाइन: 9431538585, 9060732656.

समिति ने सभी श्रद्धालुओं और समाजसेवियों से शिविर में पहुंचकर सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की है।