दिल्ली के वीरभूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे देवघर के प्रो. उदय प्रकाश
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : देवघर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रो. उदय प्रकाश ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर दिल्ली स्थित वीरभूमि में उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
प्रो. उदय प्रकाश गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीडब्ल्यूसी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्व. राजीव गांधी की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।






