BREAKING NEWS

logo

बीडीओ ऋषि राज की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश


■ राम जी योजना, विकसित भारत ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास की हुई बारी-बारी से समीक्षा

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राम जी योजना, विकसित भारत ग्रामीण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा सभी योजनाओं का स्थल पर जाकर जांच और भौतिक सत्यापन करें। पुराने चल रहे कार्यों का भी स्थल निरीक्षण कर जिओ टैगिंग सुनिश्चित करें।

बीडीओ ने कहा कि जिन योजनाओं में ई-केवाईसी का काम बाकी है, उसे तुरंत पूरा करें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि फील्ड में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति देखें और रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं।

बैठक में प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अफसर सद्दाम, बीपीओ विकास कुमार, प्रधान लिपिक अजय कुमार सिंह, पंचायत सचिव नंदलाल वर्मा, सुभाष मंडल, बालेश्वर रजक, शिव शंकर सिंह, राजेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।