स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विद्यालय के बच्चों ने किया पूर्वाभ्यास
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर शहर के विभिन्न विद्यालयों के द्वारा शहर के डाक बंगला मैदान में मंगलवार को मार्च फास्ट व पेरेंड का पूर्वाभ्यास किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों के द्वारा किये जा रहे पेरेंड का निरीक्षण किया.
मौके पर सभी सरकारी व गैरसरकारी बच्चों को पेरेंड से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. पेरेंड को लेकर सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को ओर बेहतर व सुधार करने की बात कही. साथ ही सभी को पेरेंड की महत्ता को बताया. उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी के जीवन मे पेरेंड का महत्वपूर्ण स्थान होता है. समिति द्वारा सभी को पूरे उत्साह के साथ पेरेंड करने की शुभकामना दी. आयोजन समिति के युवा सदस्यों के देखरेख में यह पूर्वाभ्यास किया गया. साथ ही उन्होंने सभी टीमों को बेहतर करने की आवश्यक जानकरी दी.
मौके पर समिति के संयोजक अरविन्द कुमार, सह संयोजक हेमंत नारायण सिंह शाहिद अल्मी, रंजन कुमार, रवि सिंह, दीपक मिश्रा, आलोक कुमार, बिनोद प्रसाद, कामरान, मुमताज सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिका मौजूद थे।






