मधुस्थली में वृत्तचित्र के माध्यम से लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता का प्रसार
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देशन में मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, मधुपुर में लैंगिक समानता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के समक्ष लैंगिक समानता पर आधारित एक प्रेरणादायक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना एन.एस.एस. की कार्यक्रम समन्वयक बिनीता श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में समानता, सम्मान एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करने के लिए लैंगिक समानता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार के वृत्तचित्र विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने तथा समान अधिकारों एवं अवसरों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लैंगिक समानता के संदेश को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.





