BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मधुपुर अनुमंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : भारत की स्वतंत्रता दिवस का 80वां राष्ट्रीय पर्व ध्वज तिरंगा फहराकर हर्षोल्लस के साथ मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने अनुमंडल कार्यालय, डाकबंगला मेदान, आवास समेत रेड क्रॉस में प्रशासक  नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद ने अपने कार्यालय समेत आवास में, अंचलाधिकारी यामुन रविदास ने पुराना सीओ कार्यालय समेत ट्रेजरी में, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास प्रखंड सह अंचल कार्यालय में, अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉक्टर मो. शाहिद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव कुमार  मधुपुर  थाना में, अंचल पुलिस निरीक्षक राउत, होनहागा अंचल थाने में, महिला थाना प्रभारी ललिता कुजुर ने महिला थाना में, आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार सिंह आरपीएफ मधुपुर पोस्ट में, राजकीय रेल पुलिस के थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे रेल थाने में, स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर स्टेशन परिसर में, सीआईटी आफिस में सीआईटीजी टीके नियाज़ी, कार्यपालक विद्युत अभियंता रोहित मांझी अपने कार्यालय में सहायक विद्युत अभियंता  दीपक कुमार अपने कार्यालय में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज रेलवे न्यायालय में, न्यायिक परिसर में पूजा सिविल जज सीनियर डिवीजन ध्वजारोहण किया।