BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस का राजकीय समारोह धूमधाम से मनाया गया, परेड में मधुस्थली व डिस्प्ले में महेंद्र मुनि ने बाजी मारी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस का राजकीय समारोह डाक बंगला मैदान में आयोजित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और अपने संदेश में अनुमंडल के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की. उन्होंने स्कूली बच्चों को अपने लक्ष्य पर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर कई सरकारी व निजी स्कूलों ने परेड व डिस्पले प्रतियोगिताओं में भाग लिया. पैरेड बैंड के साथ में मधुस्थली विद्यापीठ प्रथम, महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय व कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय व कार्मेल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा. बिना बैंड के हाई स्कूल श्रेणी में सालोम स्कूल ने पहला, रेड कारपेंट स्कूल ने दूसरा व सेंट जोसेफ हाई स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया. मिडिल स्कूल श्रेणी में सेट स्कूल प्रथम, दूम पब्लिक स्कूल व न्यू सत जेवियर्स द्वितीय व मिडिल  सेलम स्कूल बहादुरपुर तृतीय रहा. डिस्पले प्रतियोगिता में महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने प्रथम, अंची देवी सराफ बालिका उच्च विद्यालय व संत जेवीयर्स स्कूल ने द्वितीय व कार्मेल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.  विजेताओं को उपस्थित अधिकारियों ने सम्मानित किया. आदर्श युवा मंच के रवि कुमार व दीपक मिश्रा की टीम ने आयोजन के सफल बनाने में महवपूर्ण भूमिका रही. मंच संचालन शाहिद अल्मी, हेमंत नारायण सिंह, राम झा ने किया. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद, सीओ यामुन रवि दास, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर इंचार्ज राजीव कुमार, नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन व उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, आयोजन समिति क्व संयोजक अरविन्द कुमार, रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ.अरुण  कुमार गुटगुटिया, अरविंद कुमार, हेमंत नारायण सिंह, महेंद्र घोष, फैयाज कैशर, रंजन कुमार, संजय राय, दीपक मैसी, मुमताज, बिनोद प्रसाद, दीपक मैसी, राकेश वर्मा, शाकिब खान, इमरान, कामरान, अनिल कुमार, सुचेता घोष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.