BREAKING NEWS

logo

देवीपुर थाना में तीन चौकीदारों को दी गई भावभीनी विदाई.


■ निष्ठा और समर्पण से सेवा करने पर अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान.  

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवीपुर (देवघर) : देवीपुर थाना परिसर में बुधवार को तीन चौकीदारों के सेवानिवृत्ति सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 
इस दौरान केदार मिर्धा, परमेश्वर तुरी और यमुना मिर्धा को थाना परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि तीनों चौकीदारों ने लंबे समय तक थाना और क्षेत्र की सुरक्षा में रात-दिन अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ किया। इनकी सेवाएं न केवल पुलिस परिवार बल्कि आम जनता के लिए भी प्रेरणा रही हैं। ये हमेशा याद किए जाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त चौकीदारों के स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने तीनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह के बाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने मानवीय पहल दिखाते हुए तीनों सेवानिवृत्त चौकीदारों को स्वयं गाड़ी चलाकर उनके आवास तक पहुंचाया। थाना प्रभारी की इस पहल की सभी ने सराहना की।

मौके पर एसआई सुधांशु यादव, एसआई नवीन कुमार, एसआई अभय कुमार पांडेय, बेचन पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव,पूर्व मुखिया बबलू पासवान, शिव शंकर यादव सहित थाना के पुलिसकर्मी और चौकीदार उपस्थित थे।