लोपेटी पंचायत में झामुमो महिला समिति की 33 सदस्यीय यूनिट कमेटी का गठन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के संगठन विस्तार अभियान के तहत लोपेटी पंचायत में महिला समिति की 33 सदस्यीय यूनिट कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो महिला समिति की सदस्य नमिता वर्मा ने की, जबकि सक्रिय सदस्य प्रीति भास्कर विशेष रूप से उपस्थित रहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रीति भास्कर ने महिलाओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का आह्वान किया सर्वसम्मति से राधा कुमारी को अध्यक्ष, अनीता कुमारी को उपाध्यक्ष, देवंती देवी को सचिव, अंजना कुमारी को सह सचिव, विकसा देवी को कोषाध्यक्ष तथा देवी को संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा समिति में कुल 33 महिला सदस्यों को शामिल किया गया, जो पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी बैठक में महिला संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, प्रत्येक वार्ड एवं टोली स्तर पर महिला समितियों के गठन तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया इस अवसर पर नमिता वर्मा ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। वहीं प्रीति भास्कर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

.jpg)



