BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अग्रसेन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह /ताराटांड़: चिहुंटिया ताराटांड़ स्थित काशीराम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित अग्रसेन पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह उमंग और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई इसके बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया तिरंगे के सम्मान में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संकल्प लिया समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया देशभक्ति गीत नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया बच्चों के उत्साह और प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा समारोह में थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव जिला परिषद सदस्य हिंगमुनि पूर्व जिला परिषद सदस्य बबली मरांडी सहित अभिभावकगण एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एन. प्रमाणिक शिक्षक रूपांतरण सिन्हा दिलीप सिन्हा अर्पिता अग्रवाल स्मृति अग्रवाल  कबीता कुमारी सुनीता देवी एवं रवि का सराहनीय योगदान रहा अंत में विद्यालय के प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों अभिभावकों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया समारोह ने बच्चों में देशप्रेम राष्ट्रीय एकता और संस्कारों की भावना को और मजबूत किया