डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के भव्य प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समारोह के मुख्य अतिथि सह एलएमसी चेयरमैन एवं सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र के महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गयाल सहित सीसीएल के अधिकारियों एवं अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया वैदिक मंत्रोच्चार एवं रोली तिलक के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया गया समारोह की शुरुआत विद्यालय परिसर स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई इसके बाद मुख्य अतिथि कन्हैया शंकर गयाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा एनसीसी कैडेट्स तथा चारों हाउस के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने अपने स्वागत भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा देना नहीं बल्कि उनमें संस्कार अनुशासन राष्ट्रप्रेम एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सीसीएल अधिकारियों अभिभावकों शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत सामूहिक नृत्य, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुति तथा क्षेत्रीय संस्कृति से जुड़े नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं आधुनिक समाज में परिवार के बदलते स्वरूप एवं पारिवारिक बिखराव पर आधारित मार्मिक नाटक ने दर्शकों को भावुक कर सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया विद्यार्थियों के भाषणों में स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि कन्हैया शंकर गयाल ने अपने संबोधन में कहा कि सीसीएल प्रबंधन विद्यालय के साथ सदैव खड़ा है उन्होंने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह ने शिक्षा अनुशासन एवं संस्कार के क्षेत्र में जिले के साथ-साथ पूरे राज्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है उन्होंने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रेस एवं मीडिया से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर समाज एवं विद्यालय की गतिविधियों को सकारात्मक रूप से सामने लाने में उनके योगदान की सराहना की गई। वहीं, कॉक हाउस 2025-26 का परिणाम घोषित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं हाउस को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ शिक्षक योगेश्वर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी हर्षिता दिव्यांश प्रतीक एवं मियांसी आर्या ने किया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम गौरव और उत्साह से सराबोर रहा






