BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गुरुद्वारा श्री गुर सिंह सभा में सावन माह के समापन पर सजा विशेष कीर्तन दीवान


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: सिख समुदाय के पवित्र सावन माह के समापन के अवसर पर रविवार को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुर सिंह सभा में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिख स्त्री सत्संग की ओर से सावन माह के दौरान नियमित रूप से सुखमणि साहिब जी का पाठ कीर्तन एवं सेवा का आयोजन किया जाता रहा इसी कड़ी में पूरे एक माह तक चले धार्मिक आयोजनों का रविवार को समापन हुआ विशेष कीर्तन दीवान में स्थानीय रागी ने “हरि कीरतनु सुणै हरि कीरतनु गावै तिस जन दुखु निकटि न आवै” का गायन किया। कीर्तन सुनकर संगत भावविभोर हो गई और पूरा गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी कीर्तन से गूंज उठा। कीर्तन के माध्यम से बताया गया कि जो मनुष्य प्रेमपूर्वक प्रभु के नाम और गुणों को सुनता और गाता है उसके निकट दुख नहीं आता दुख केवल शारीरिक कष्ट ही नहीं बल्कि मन का भ्रम चिंता भय और अहंकार से उत्पन्न क्लेश भी है जिसे हरि-कीर्तन के माध्यम से दूर किया जा सकता है इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रधान सेवक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि सावन माह को प्रभु की याद में तड़प और बरसात की तरह बरसते प्रेम का महीना माना जाता है। इसी भाव के साथ सिख स्त्री संगत पूरे सावन माह में गुरुद्वारों में सुखमणि साहिब जी का पाठ, कीर्तन और सेवा करती है कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख परिवारों एवं संगत ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति सिख स्त्री सत्संग एवं संगत के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही