जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाएं स्कूल-आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल सुविधा का होगा सत्यापन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन जेजेएम एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-II के तहत संचालित योजनाओं की प्रखंडवार एवं योजनावार प्रगति की समीक्षा की गई उपायुक्त ने निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि योजना का निर्माण पूरा होना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसके बाद नियमित संचालन और रख रखाव भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए अधिकारियों एवं अभियंताओं को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की निगरानी करने तथा तकनीकी या संचालन संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा गया स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था की होगी जांच उपायुक्त ने जिले के सभी विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में पेयजल सुविधा की उपलब्धता और कार्यशीलता का सर्वे व सत्यापन कराने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जहां पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है अथवा व्यवस्था खराब है वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कनीय अभियंताओं प्रखंड समन्वयकों एवं जल गुणवत्ता से जुड़े कर्मियों को संस्थानवार सर्वे कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच पर जोर बैठक में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए उपायुक्त ने जल स्रोतों और आपूर्ति किए जा रहे पानी की नियमित जांच कराने तथा गुणवत्ता संबंधी समस्या मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा उन्होंने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने और योजनाओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। कार्य में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय करने की बात भी कही स्वच्छ भारत मिशन की भी हुई समीक्षा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज स्वच्छता गतिविधियों और निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई उपायुक्त ने लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नियमित निगरानी जनभागीदारी और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया कहा कि पेयजल और स्वच्छता एक दूसरे के पूरक है इसलिए दोनों क्षेत्रों में समन्वित तरीके से काम करने की आवश्यकता है बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी सहायक समाहर्ता यश कुमार पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार सहित कनीय अभियंता प्रखंड समन्वयक एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे






