BREAKING NEWS

logo

प्रतिबंधित पशु के धड़ के साथ पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


जमुआ: द्वारपहरी गांव में प्रतिबंधित पशु के धड़ के साथ पकड़े गए एक आरोपी को जमुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर शाम ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु का धड़ लेकर जा रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान संदीप साव (पिता- स्व. गोंदो साव), निवासी बहादुरडीह, थाना बैंगाबाद के रूप में हुई। इसके बाद उसे संबंधित कांड में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है