BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता 4 सितंबर से


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: द रंग संस्था के बैनर तले आगामी 4 से 6 सितंबर तक गिरिडीह में अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के 15 से अधिक राज्यों के कलाकारों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर सोमवार को पंचायत कैफे परिसर में संस्था की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया संवाददाता सम्मेलन में द रंग संस्था की अध्यक्ष श्रुति सिन्हा और सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल गुजरात हिमाचल प्रदेश पंजाब दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश ओडिशा असम मणिपुर आंध्र प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की कई टीमों ने शामिल होने की सहमति दी है वहीं 15 से अधिक टीमों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सवेरा सिनेमा हॉल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराना और नाट्य व नृत्य कला को बढ़ावा देना है संस्था के पदाधिकारियों ने गिरिडीहवासियों से इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की संवाददाता सम्मेलन में संस्था के संरक्षक अरविंद कुमार रवि रंजन सहयोगकर्ता आकाश कुमार रोशन कुमार सिया कुमारी रिया मंडल रिया सिंह राजपूत समेत द रंग संस्था से जुड़े कई कलाकार मौजूद थे