राजद कार्यालय पर कब्जे की कोशिश का आरोप, रंग बदलने पर भड़के नेता
गिरिडीह में भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप, प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :गिरिडीह बस स्टैंड के पीछे स्थित राष्ट्रीय जनता दल रा जद के जिला कार्यालय को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पार्टी ने कुछ स्थानीय भू-माफियाओं पर कार्यालय परिसर पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने और शिकायत के बावजूद साक्ष्य मिटाने की नीयत से भवन का रंग बदलने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर राजद जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।पार्टी नेताओं के अनुसार जिला कार्यालय की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी और वर्ष 2005 से 2017 तक यहां पार्टी की गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होती रही हैं। जगह कम पड़ने के कारण पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यालय का नियमित उपयोग नहीं हो रहा था इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा कार्यालय पर कब्जे की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है शिकायत के बाद बदला कार्यालय का रंग राजद जिलाध्यक्ष का आरोप है कि 24 जुलाई 2026 को इस संबंध में नगर थाना गिरिडीह में लिखित शिकायत दी गई थी। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई इसी बीच 7 अगस्त को कथित रूप से कार्यालय भवन का मूल हरा रंग बदलकर दूसरा रंग करा दिया गया पार्टी का आरोप है कि रंग बदलने की कार्रवाई कार्यालय की पहचान और कथित कब्जे से जुड़े साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से की गई राजद ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है प्रशासन ने किया स्थल निरीक्षण शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की बात भी सामने आई है। राजद नेताओं ने अनुमंडल प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कार्यालय परिसर को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए 15 अगस्त को झंडोत्तोलन की तैयारी, सात दिन का अल्टीमेटम राजद ने प्रशासन से सात दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है पार्टी नेताओं ने कहा है कि कार्यालय को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराया जाए ताकि 15 अगस्त को वहां झंडोत्तोलन किया जा सके राजद जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है






