विश्व युवा दिवस पर बाल विवाह बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :विश्व युवा दिवस के अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम गिरिडीह की ओर से बगोदर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बगोदर में छात्राओं के साथ विशेष कार्यक्रम हुआ इसमें शिक्षा बाल अधिकार बाल विवाह और बाल तस्करी के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली वहीं पंचायत सचिवालय कैलिबाद में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें बाल विवाह बाल मजदूरी बाल तस्करी तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक प्रयास का आह्वान किया गया कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और युवाओं को बाल विवाह बाल मजदूरी एवं बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की शपथ दिलाई गई बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेश कुमार शक्ति ने कहा कि युवाओं और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से बाल विवाह बाल तस्करी और बाल मजदूरी जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है उन्होंने पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता और सहयोग जारी रखने की बात कही कार्यक्रम में भागीरथी देवी रूपा कुमारी और उत्तम कुमार की भूमिका सराहनीय रही






