BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

48 घंटे बाद भी खदान से नहीं निकला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने गावां-पटना मुख्य मार्ग किया जाम


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गावां: जमडार पंचायत के तारापुर गांव स्थित बंद पत्थर खदान में डूबी आदिवासी महिला का शव घटना के 48 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका। बुधवार को खंडोली से पहुंचे गोताखोरों ने शव निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन खदान में पानी की अधिक गहराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिली।

शव बरामद नहीं होने से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने बुधवार सुबह गावां-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही गावां थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटवाया।

वहीं, शव अब तक बरामद नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में चिंता व आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विशेषज्ञ टीम और आवश्यक संसाधनों की तत्काल व्यवस्था कर शव को जल्द बाहर निकालने की मांग की है।