बगोदर के अलगडीहा में तालाब से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक तालाब में अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा। घटना की सूचना तुरंत बगोदर पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल पर बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय राम पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की हत्या है या आत्महत्या वही घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने विभिन्न पहलुओं पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संबंध में ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत हत्या या आत्महत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को जांच कर रही है और महिला की पहचान करने का प्रयास जारी है।





