BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कार्मेल स्कूल की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर लेडी सिंघम किरण सेठी ने दिया सुरक्षा का प्रशिक्षण


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह : आज के दौर में बेटियों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है इसी उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स एवं रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में कार्मेल स्कूल के सीनियर विंग में सेल्फ डिफेंस अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कक्षा 8वीं 9वीं और 10वीं की छात्राओं को दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर एवं चर्चित लेडी सिंघम किरण सेठी ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए उन्होंने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में सतर्क रहने आत्मविश्वास के साथ स्थिति का सामना करने और स्वयं को सुरक्षित रखने की तकनीकों की जानकारी दी साथ ही सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों और आपातकालीन हेल्पलाइन के बारे में भी बताया इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला ने कहा कि आज के समय में सेल्फ डिफेंस हर लड़की के लिए सिर्फ एक हुनर नहीं बल्कि सुरक्षा और आत्मविश्वास की आवश्यकता है कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को निडर होकर आगे बढ़ने और जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना है कार्यक्रम में कार्मेल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर ट्रेसिल्डा प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन पूरन सहाय पास्ट डीजीपी शिवप्रकाश बगड़िया ए.पी. रवी चूड़ीवाला सनशाइन की प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला सेक्रेटरी संगीता सिन्हा आईपीपी कविता राजगढ़िया सीजीआर सोनाली तारवे वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद आईएसओ नमिता जमुआर सहित सदस्य विभूति रंजना तनुजा सहाय और मनीषा कपिश्वे मौजूद रहीं पर्ल्स की प्रेसिडेंट प्रीति भास्कर सेक्रेटरी नमिता वर्मा सहित दोनों क्लबों और रोटरी के सदस्य भी उपस्थित थे छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ आत्मरक्षा की तकनीकें सीखीं और किरण सेठी से सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं में उनके साथ तस्वीरें लेने को लेकर भी खासा उत्साह देखा गया