BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

इनर व्हील सनशाइन के सावन मिलन में बच्चों ने दिया जल-पर्यावरण संरक्षण का संदेश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला के आवास पर सावन मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया  इस बार कार्यक्रम को मनोरंजन के साथ जल बचाओ पर्यावरण बचाओ के संदेश से जोड़कर खास बनाया गया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब सदस्यों के बच्चों की सेव वाटर सेव एनवायरनमेंट थीम पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला एवं आईएसओ नमिता जमवार के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने धरती मां पेड़ पौधे जल और प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों में सजकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नेचर गार्डियन प्राकृतिक संरक्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया समारोह में गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा ने भी क्लब सदस्य के रूप में हिस्सा लिया वहीं मां बेटी मां बेटा सास बहू और देवरानी जेठानी की जोड़ियों ने सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाया सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सावन से जुड़े विभिन्न गेम्स हौजी और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन हुआ सदस्यों को हरी चूड़ियां बिंदी और आकर्षक उपहार भेंट किए गए मौके पर पीडीसी पूनम सहाय आईपीपी कविता राजगढ़िया वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद सेक्रेटरी संगीता सिन्हा ट्रेजरर रश्मि गुप्ता, एडिटर समा परवीन समेत क्लब के करीब 50 सदस्य मौजूद रहे स्वादिष्ट अल्पाहार एवं भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ सावन की मस्ती पारिवारिक रिश्तों की मिठास और जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश ने इस सावन मिलन को यादगार बना दिया