सिकदारडीह पंचायत में शोक सभा, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह : गिरिडीह प्रखंड के सिकदारडीह पंचायत सचिवालय परिसर में बुधवार को स्थानीय मुखिया जमिला खातुन की अगुवाई में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुखिया जमिला खातुन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने पंचायत के विकास के लिए सड़क, तालाब, विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी समेत कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जननेता थे और गिरिडीह के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। शोक सभा में कमल दास, सीताराम दास, रूमा मरांडी, तबारक मिर्जा, माला देवी, गौरी देवी, रेशमी देवी, शुभम विश्वकर्मा, अफताब शेख, सदाम अंसारी, राबिया खातुन, साबरा खातुन, उषा देवी, ममता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।






