रांची एक्सप्रेस संवाददाता बगोदर गिरिडीह/बगोदर :- बगोदर नीचे बाजार स्थित शुक्रवार शाम अपराधियों ने बगोदर थाना गेट से 200 मीटर की दूरी पर बगोदर बाजार में वृद्ध महिला से चेन छीन कर बदमाश फरार हो गए। हैरान करने वाली बात तो यह है कि वृद्ध महिला लता देवी अपने घर के बाहर बरामदे में बैठी हुई थी। इसी दौरान दो अपराधी बाइक वहां पहुंचे जहां एक अपराधी लता देवी के पास पहुंचकर उनके गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गया। जब महिला ने हल्ला किया। तो स्थानीय लोगों की भीड़ लगी, लेकिन तब तक अपराधी घटना का अंजाम देकर फरार हो चुका था। घटना सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुआ है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई।
बगोदर में वृद्ध महिला से चेन छीन कर अपराधी हुए फरार, घर के बाहर बैठी थी महिला


.jpg)


