BREAKING NEWS

logo

देवरी प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन, 120 आवेदन प्राप्त


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी 13 प्रखंडों में 1 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के तहत शनिवार को देवरी प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं वाहन चालकों ने भाग लेकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया शिविर के दौरान कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पूरी तरह अनुपालन करने की अपील की जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक वाजिद हसन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन (गुड समेरिटन ) नियमों की जानकारी देते हुए लोगों से निडर होकर घायलों की मदद करने का आह्वान किया शिविर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी नाजिया जरीन तथा एमवीआई गौरी शंकर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने आवेदकों की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड स्तर पर ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।शिविर के सफल संचालन में परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।