अलपीटो-हेठली बोदरा शहरका तटबंध बदहाल, बरसात में आवागमन बना जोखिम
रांची एक्सप्रेस संवाददाता बगोदर
बगोदर /गिरिडीह :-बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अलपीटो से हेठली बोदरा गांव को जोड़ने वाली नहर से होकर गुजरने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने के कारण बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से गुजरना हादसे के खतरे से खाली नहीं है।रास्ते की बदहाल स्थिति को देखते हुए कोनार नहर सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र सौंपकर बगोदर बी-बाई शाखा के तटबंध, हेठली बोदरा से एनएच-522 तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है।मामले पर कार्यपालक अभियंता ने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव के शैलेंद्र पाठक ने कहा कि सड़क की मरम्मत की मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो हजारीबाग उपायुक्त को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से बरसात को देखते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और किसी अप्रिय घटना ना हो वही काफी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन लिए है






