छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर जागरूकता से बढ़ेगा आत्मविश्वास
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन एवं इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कार्मेल स्कूल गिरिडीह में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की अधिकारी एवं चर्चित लेडी सिंघम किरण सेठी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के सरल एवं उपयोगी तरीके बताए उन्होंने कठिन परिस्थितियों में घबराने के बजाय शांत रहकर परिस्थिति का आकलन करने और सही निर्णय लेने की सलाह दी किरण सेठी ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीक सीखने तक सीमित नहीं है बल्कि जागरूकता आत्मविश्वास और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है उनके प्रेरणादायी संबोधन से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे इनमें पीडीजी ट्रन. शिव प्रकाश बगड़िया पीपी रवि चड़ीवाला सचिव मनीष कुमार बर्णवाल रोटेरियन प्रशांत बगड़िया राखी झुनझुनवाला संगीता सिन्हा प्रीति भास्कर नमिता वर्मा प्रोजेक्ट चेयरमैन पूनम सहाय सोनाली तरवे एवं तनुजा सहाय सहित अन्य सदस्य शामिल थे आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मविश्वासी सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है कार्मेल स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और इस पहल की सराहना की






