BREAKING NEWS

logo

मिर्जागंज के अहरडीह में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की छापेमारी


रांची एक्सप्रेस जमुआ 
जमुआ वन विभाग की टीम ने मंगलवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत मिर्जागंज  के अहरडीह  में संचालित अवैध मील में छापेमारी की. गोलु साव पिता स्व प्रदीप साव के संचालित एक कथित अवैध आरा मिल संचालन किया जा रहा था .छापेमारी की कार्रवाई के दौरान  बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए |
छापेमारी का नेतृत्व फॉरेस्टर कुमार मंगलम एवं संत कुमार देव ने किया. वन विभाग की टीम ने आरा मिल की जांच करते हुए आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया प्रारंभिक जांच में वन अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े बिंदुओं की भी पड़ताल की गई.
 विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वन विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित आरा मिलों तथा बिना अनुमति लकड़ी की कटाई एवं कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. विभाग ने लोगों से वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करने तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है.