ओठ-तालू कटे मरीजों के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप, 15 मरीजों का हुआ पंजीकरण
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: ओठ एवं तालू कटे मरीजों के नि:शुल्क इलाज के लिए एकता परिषद रांची के तत्वावधान में चलाए जा रहे मिशन के तहत गुरुवार को वि. सिटी हॉस्पिटल नया पुल सिहोडीह गिरिडीह में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया कैंप में कुल 15 मरीजों की जांच की गई और ऑपरेशन के लिए सभी मरीजों का पंजीकरण किया गया मरीजों का ऑपरेशन वर्धमान स्थित ऑपरेशन स्माइल केयर हॉस्पिटल में पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों एवं मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य जीवन जीने में मदद करना है मौके पर वि. सिटी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि ओठ या तालू कटे होने की समस्या से पीड़ित मरीज किसी भी दिन अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं समय पर पंजीकरण और उपचार से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि वि. सिटी हॉस्पिटल की ओर से समय समय पर इस तरह के नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं जिससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलती है वहीं एकता परिषद के संयोजक रामप्रवेश जी ने कहा कि उनकी संस्था हमेशा गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रयासरत रही है ऐसे मरीजों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में संस्था लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग जारी रहेगा कैंप के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलने से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है संस्था और अस्पताल की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहनीय कदम बताया जा रहा है






