गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 10 दिनों में होगा चालू डीसी ने दिए सख्त निर्देश
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अगले 10 दिनों के भीतर दोबारा चालू करने का निर्देश उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिया है बुधवार को उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के तहत संचालित प्लांट का निरीक्षण कर इसकी तकनीकी स्थिति मशीनरी और जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 से संचालित इस योजना के जरिए क्षेत्र की कई पंचायतों के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है हालांकि अक्टूबर 2024 से तकनीकी खराबी के कारण प्लांट का संचालन बाधित है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या बनी हुई है निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खराब पड़े उपकरणों और पार्ट्स की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार उन्हें बदलने का निर्देश दिया उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी तकनीकी और प्रशासनिक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कर अधिकतम 10 दिनों में प्लांट को पुनः चालू किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल सके उपायुक्त ने कहा कि पेयजल लोगों की मूलभूत जरूरत है और पेयजल योजना का लंबे समय तक बंद रहना गंभीर विषय है। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान करने के साथ ही प्लांट चालू होने के बाद नियमित मॉनिटरिंग और रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया नई एजेंसी के चयन के लिए होगा री-टेंडर प्लांट के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए नई कार्यकारी एजेंसी के चयन को लेकर री-टेंडर की प्रक्रिया भी की जानी है नई एजेंसी के माध्यम से करीब एक वर्ष तक योजना के संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था की जानी है। उपायुक्त ने री-टेंडर की प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा ताकि भविष्य में योजना के संचालन में बाधा न आए उन्होंने जल शोधन की गुणवत्ता, मशीनरी की कार्यक्षमता और जलापूर्ति की निरंतरता पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में तत्काल समाधान करने को कहा गया निरीक्षण के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार समेत संबंधित अधिकारी अभियंता और कर्मी मौजूद थे






