BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में गिरिडीह के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक पर किया कब्जा


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: धनबाद के सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए प्रतियोगिता में जिले से तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और तीनों ने पदक जीतकर गिरिडीह का नाम रोशन किया प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने सिल्वर मेडल हासिल किया  वहीं श्वेता कुमारी और सुजाता कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तीनों खिलाड़ियों की सफलता पर जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक अभिभावकों और सहयोगियों को दिया खिलाड़ियों ने कहा कि वे आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगे और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है